“विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 55 ग्रामीण हुए लाभान्वित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 18, 2026
- 23 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर नारायण नर्सिंग कॉलेज के मेडिकल एवं सर्जिकल नर्सिंग विभाग द्वारा सासाराम प्रखंड के नहौना गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। “उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें” विषय पर आयोजित इस शिविर में बीएससी एवं एमएससी नर्सिंग के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
शिविर के दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, वजन एवं बीएमआई की जांच के साथ स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। छात्रों ने ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप से बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम नारायण नर्सिंग कॉलेज की डीन सह प्राचार्या प्रो. डॉ. के. लता, उप प्राचार्या प्रो. डॉ. श्वेता शर्मा एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पी. पोन्नारसी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। लगभग 55 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।


रिपोर्टर