आमने-सामने की बाइक टक्कर में चार घायल एक की मौत एक की स्थिति गंभीर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 19, 2026
- 3 views
नव विवाहित का हुआ मौत, बहन की शादी हेतु बाजार कर लौट रहे भाई की स्थिति गंभीर
कैमूर-- जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनियां रामगढ़ मार्ग दशौती नहर के समीप आमने-सामने की बाइक टक्कर में चार घायल इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मौत एक की स्थिति गंभीर। मिली जानकारी के अनुसार जिला के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित नसेज ग्रामवासी निलेश कुमार पिता मदन सिंह जो इंदौर रेलवे विभाग ग्रुप डी में कार्यरत थे, जिनकी विगत 8 मई को ही शादी हुआ था। अपने छोटे भाई संदीप कुमार के साथ मोहनियां थाना क्षेत्र के दशौती गांव अपने मौसी के यहां अन्नप्राशन कार्यक्रम से लौट रहे थे। वही मोहनियां थाना क्षेत्र के हरनाथपुर ग्रामवासी सुमन कुमार पिता सुखारी राम जो बड़ोदरा रेलवे विभाग ग्रुप डी में कार्यरत हैं, अपनी बहन क्रांति कुमारी के साथ शादी का बाजार कर मोहनियां से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। तेज रफ्तार दोनों वाहन मोहनियां रामगढ़ पथ दशौती नहर के समीप आमने-सामने से टक्कर हो गया, जिससे बाइक सवार चारों घायल हो सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल के आसपास उपस्थित लोगों द्वारा प्रशासन को सूचित किया गया साथ ही दुर्घटना में घायल चारों लोगों को प्रशासन को सहयोग देते हुए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया- अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा इलाज करने के उपरांत दो लोगों की स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए स्थानांतरित किया गया। जिसमें वाराणसी पहुंचने से पहले ही निलेश कुमार ने दम तोड़ दिया,घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मोहनियां थाना प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआंं भेजा गया, जहां से अंत्य परीक्षण के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वही सुमन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


रिपोर्टर