प्रभारी मंत्री डीएम एसपी ने सहयोग शिविर का किया उद्घाटन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 20, 2026
- 32 views
रोहतास। जिले के अकोढ़ीगोला प्रखंड अंतर्गत मुड़ियार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ सोमवार को भव्य तरीके से किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी एवं जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आम लोगों से जुड़ी सुविधाओं पर चर्चा की गई। शिविर में पहुंचे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से आयोजन का महत्व और बढ़ गया। क्षेत्र के लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर शिविर में भाग लिया।


रिपोर्टर