तेज रफ्तार स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 20, 2026
- 11 views
रोहतास। जिले के धौडॉड़ थाना क्षेत्र के तेड़का के पास मंगलवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तिलौथू प्रखंड के बड़िहा गांव निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कार में कुल चार लोग सवार थे। मृतक की पहचान बड़िहा गांव निवासी के रूप में हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया है। दो अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। सूचना पर धौडॉड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टर