सासाराम में बिजली विभाग की लापरवाही से लोग परेशान


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में पिछले कल सुबह से ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर का शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा हो, जहां लगातार बिजली अप-डाउन की समस्या नहीं हो रही हो। लगातार बिजली आने-जाने से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पुरानी सरकार थी, तब बिजली व्यवस्था काफी बेहतर रहती थी। लेकिन नई सरकार आने के बाद से बिजली की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

बिजली के लगातार ट्रिप होने और कटौती की वजह से कई घरों में पानी की मोटर तक खराब हो चुकी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी और राहत दोनों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

शहर के कई गणमान्य लोगों और बुद्धिजीवियों ने भी बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने और लगातार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट