सदर अस्पताल में क्लर्क सतीश कुमार को निगरानी ने पकड़ा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 22, 2026
- 2 views
रोहतास। सदर अस्पताल सासाराम में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय से निगरानी विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति को किस आरोप में उठाया गया है।
घटना के बाद अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


रिपोर्टर