एन एच 219 बाईपास एवं चौड़ीकरण कार्य को रैयतों ने रोका, उचित मुआवजा की मांग को दोहराया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 23, 2026
- 5 views
सहायक संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
चांद/कैमूर:-- जिला के चांद प्रखंड अंतर्गत आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 219 बाईपास एवं चौड़ीकरण कार्य को रोक दिया। किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद उचित मुआवजा नहीं तो सड़क नहीं के नारे लगाते हुए उचित मुआवजा की मांग को लेकर बाईपास काम को रोक दिया। प्रशासन के समझाने के बाद भी किसान नहीं माने अपने मांग को लेकर अडे हुए थे। जिलाधिकारी ने किसानों को बातचीत के लिए 2 बजे भभुआ कार्यालय में बैठक कर मुआवजा संबंधित समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी के साथ वार्ता में किसान प्रतिनिधि मंडल में अभिमन्यु सिंह विकास कुमार पाण्डेय शैलेश कुमार सिंह धर्मेन्द्र शर्मा कृष्णा मिस्त्री एवं गोरख कुमार शामिल थे। बैठक के बाद भी किसान भूमि एन एच 219 बाईपास एवं चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण में बरती गई लापरवाही को दूर करने की मांग पर अडे हुए थे।राष्ट्रीय उच्च पथ के उन्मुखीकरण कार्य के तहत भभुआ चांद धरौली पथ को चांद में बाईपास एवं चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है भूमि अधिग्रहण करते समय भू अर्जन विभाग के द्वारा भारी गड़बड़ी की गई है। भूमि अधिग्रहण में कर्मिशयल एवं आवासीय भूमि को कृषि कर दिया गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। जिसे लेकर किसानों से जबरदस्त आक्रोश है। भूमि अधिग्रहण में सभी किसानों की हाइवे के बगल में होने से किसानों की किमती कर्मिशयल जमीन जा रही है। किसान भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा करने की मांग कर रहे हैं। एन एच 219 में कुल 9 मौजा की 280 रैयतों की लगभग दर्जनों एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई है। ऐसे किसानों विकास कुमार पाण्डेय धर्मेंद्र शर्मा आदि जिन्होंने ने कर्मिशयल जमीन खरीदी है उसके जमीन को भी भू अर्जन विभाग ने कृषि घोषित कर दिया है। ऐसे किसान कृष्णा कुमार सतीश पांडेय आदि की जमीन 3 ए प्रकाशन में आवासीय घोषित किया गया था उसके बाद 3 डी में कृषि घोषित कर दिया गया। किसानों ने जिलाधिकारी से इस तरह की विसंगतियां दूर करने की मांग की। अधिग्रहण की गई कृषि भूमि को बढ़े हुए सर्किल दर मुआवजा घोषित करने की मांग की गई। काम रोकते हुए सोनु सिंह ने कहा सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे ताकि एन एच 219 बाईपास का काम पुरा हो सके।इस संबंध में अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा किसानों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने ने कहा विकास का कार्य बाधित नहीं किया जाएगा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिमन्यु सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर यूनियन कैमूर ने कहा किसानों के हित की रक्षा के लिए आंदोलन को और गति दी जाएगी।


रिपोर्टर