“फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत 44वीं वाहिनी एसएसबी की साइकिल रैली आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 24, 2026
- 28 views
बिहार-- पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज सशस्त्र सीमा बल की 44वीं वाहिनी नरकटियागंज द्वारा “75वां संडे ऑन साइकिल फिट इंडिया मूवमेंट” अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री हरि प्रकाश, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया तथा श्री बलवंत सिंह नेगी, कमांडेंट, 44वीं वाहिनी एसएसबी नरकटियागंज के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सशस्त्र बलों के जवानों को फिट एवं तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। साइकिल रैली 44वीं वाहिनी परिसर से प्रारंभ होकर डीएवी स्कूल नरकटियागंज होते हुए पुनः वाहिनी परिसर में आकर संपन्न हुई।
रैली में श्री नीरज थापा, द्वितीय कमान अधिकारी, क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया, श्री राजपाल, उप कमांडेंट, श्री कुंदन जायसवाल, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा अधिकारी), श्री तरुण यादव, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक (सामान्य) पवन कुमार सहित 44वीं वाहिनी एवं क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया के 150 से अधिक अधीनस्थ अधिकारियों और बलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके अलावा डीएवी स्कूल नरकटियागंज के छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है तथा “फिट इंडिया मूवमेंट” देश को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।


रिपोर्टर