दुर्गावती पुलिस ने शराब के साथ चार तस्करों को दबोचा, तीन बाइक जब्त

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट

दुर्गावती/कैमूर:-- दुर्गावती में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में दुर्गावती थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं।

पहले मामले में दुर्गावती थाना कांड संख्या-193/26, दिनांक 25 मई 2026 के तहत उत्पाद संशोधन अधिनियम की धारा 30(ए) में गोरार निवासी महाराणा प्रताप राम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 5.4 लीटर देशी शराब, 0.720 लीटर विदेशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।

वहीं दूसरे मामले में दुर्गावती थाना कांड संख्या-194/26 के तहत पुलिस ने धनेछा निवासी चंदन कुमार सिंह, सोनू सिंह तथा खामिदौरा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 27 लीटर देशी शराब एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।


पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट