तुम्बा ITI के पास सड़क दुर्घटना में तीन घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 26, 2026
- 2 views
रोहतास ।थाना क्षेत्र के तुम्बा ITI के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायल बाइक पर सवार होकर अपने गांव से डेहरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुम्बा ITI के समीप एक तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।,बताया जा रहा है कि घायल युवक रोहतास थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं हो सकी थी। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है और एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।


रिपोर्टर