पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान की तैयारी हेतु बैठक हुई आयोजित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 26, 2026
- 2 views
बिहार-- प्रदेश अंतर्गत बक्सर जिला स्थित अहिरौली भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियां हेतु बैठक का हुआ आयोजन। संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण महाअभियान चला रही है, आगामी 30 -31 मई को दो दिवसीय "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग" की तैयारी हेतु बैठक किया गया हैं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। बैठक में बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्रा की सहभागिता बनी रही। ज्ञात हो की प्रथम फेज में प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में कराया गया। दूसरे फेज में बिहार के सभी जिलों में होगा। तीसरे फेज में यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर होगा।आगामी 30- 31 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान बक्सर के बगीचा लोन में होना सुनिश्चित किया गया है। प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की एक संचालन समिति बनाई गई और उनके बीच भिन्न-भिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु कार्य आवंटित किया गया ताकि प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाया जा सके। भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण करती रहती है। प्रशिक्षण का ही देन है कि आज भाजपा के पास लाखों परिपक्व कार्यकर्ताओं की एक फौज खड़ी है जो हर परिस्थितियों में संगठन कार्य के लिए सक्षम और समर्पित रहते हैं।अन्त में धन्यवाद ज्ञापन धनन्जय त्रिगुण महामंत्री ने किया।
बैठक में लक्ष्मण शर्मा ,नवीन निश्चल चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, निर्भय राय, सुधा गुप्ता ,ओम ज्योति भगत, इंदु देवी, सुनील सिंह, नवीन राय, अक्षय ओझा ,भास्कर सिंह, सुनील कुमार सिंह , आशानन्द सिंह तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर