जन सुराज पार्टी की एक दिवसीय जिला कार्यकारणी कार्यशाला में प्रशांत किशोर ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता हो जाए पंचायत चुनाव को लेकर तैयार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में होने वाले उपचुनाव में सीधा मुकाबला जन सुराज से होगा

 ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर--- जन सुराज पार्टी की जिला कार्यकारिणी कार्यशाला शहर के प्रसाद उत्सव हॉल में मुख्य अतिथि तथा पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की अगुवाई में संपन्न हुआ है। पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने प्रशांत किशोर सहित नवगठित टीम को सम्मानित भी किया है।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीतियों को तैयार करने के लिए प्रशांत किशोर का एकदिवसीय जिला कार्यकारिणी कार्यशाला एक महत्वपूर्ण रही।ज़मीनी स्तर पर संगठन का विस्तार, पार्टी की नीतियों का प्रचार और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने को लेकर प्रशांत किशोर ने हुंकार भरी। 

 प्रशांत किशोर ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, पंचायत चुनाव में भागीदारी, और प्रखंड तथा ज़िला स्तर के कार्यों की समीक्षा भी हुई ।इन कार्यशालाओं में नवगठित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयों, और प्रखंड स्तर के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में सीधा मुकाबला जन सुराज पार्टी से होगा।

पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सहित वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया हैं।शिवहर में जन सुराज की जिला कार्यशाला आयोजित, जिलाध्यक्ष डॉ. रामाधार साह ने किया प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। प्रशांत किशोर ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा तथा कहा कि हरा गमछा मुख्यमंत्री के पिताजी रखते थे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। जन सुराज के शिवहर जिलाध्यक्ष डॉ. रामाधार साह ने प्रशांत किशोर को अंगवस्त्र भेंट कर उनका विधिवत अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। 


इस महत्वपूर्ण बैठक में किशोर कुमार मुन्ना, मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार, जयराम सिंह, तथागात हर्षवर्धन सिंह और महासचिव अवधेश कुशवाहा सहित कई प्रमुख चेहरे उपस्थित रहे।


कार्यशाला में जिले भर से आए सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रशांत किशोर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बिहार के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में जिले के विकास और जन सुराज के विजन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला।


जन सुराज पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिनु कुमारी, राघवेंद्र कुमार, अजय सिंह,लभली प्रसाद, सुधीर कुमार गुप्ता, कुश द्विवेदी, सरोज झा, सहित शिवहर जन सुराज पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट