भगवानपुर थाना क्षेत्र के मातर से एक चोर को रंग हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा और बाकी भागने में सफल रहे

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र के मातर गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि ग्रामीणों ने चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि गांव में कुछ चोर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाते हुए चोरों का पीछा किया। अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य चोर मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान राहुल पटेल, पिता स्वर्गीय राम आशीष सिंह ग्राम बौरई थाना चैनपुर कैमूर के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक एक जमींदार परिवार का बेटा बताया जा रहा है। गांव वालों ने उसे पकड़ने के बाद जमकर धुलाई कर दी और इसकी सूचना भगवानपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाना लाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा फरार अन्य चोरों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट