बाल श्रमिक से कार्य कराने के आरोप में प्रतिष्ठान संचालक पर प्राथमिकी दर्ज


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की टीम द्वारा बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकोढ़ीगोला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि करीब 13 वर्षीय बालक मोहम्मद अमीन को “न्यू रोहतास्त इंटरप्राईज सिमेंट एवं छड़” नामक प्रतिष्ठान में कार्य करते हुए पाया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु सासाराम भेज दिया। इस मामले में प्रतिष्ठान संचालक प्रो० मो० हाशिम अंसारी, मस्जिद रोड, अकोढ़ीगोला, रोहतास के विरुद्ध अकोढ़ीगोला थाना में विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अकोढ़ीगोला रंजन कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बाल श्रम के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

छापेमारी टीम का नेतृत्व रंजन कुमार द्वारा किया गया। टीम में एलईओ तिलौथू गौतम कुमार, एलईओ नासरीगंज राकेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट