ग्रामीण बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रहा 'रियल इंडिया संस्थान', सुगिया कटसरी में खुली निशुल्क पाठशाला
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 28, 2026
- 17 views
संवाददाता विकास कुमार की रिपोर्ट
शिवहर-- जरूरी नहीं कि रोशनी सिर्फ चिरागों से ही हो, बेटियां भी घर में उजाला करती हैं।" यह कहना है रियल इंडिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर संस्थान की सदस्य अंजू कुमारी का। शिवहर जिले के सुगिया कटसड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य की अलख जगा रहा यह संस्थान इन दिनों स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और सराहना का केंद्र बना हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे इस संस्थान ने पढ़ाई की तस्वीर बदल दी है। आज यह केंद्र सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, उम्मीद और उनके सपनों को साकार करने का नया ठिकाना बन चुका है।
संस्थान के संचालक डॉ. अतुल आशीष ने बताया, "हम लोग पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा एकमात्र सपना सेवा संस्थान के माध्यम से हर घर तक शिक्षा की अलख जगाना और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है।" वहीं, संस्थान के कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार दास ने कहा कि यह एक छोटा सा प्रयास है। हमारा लक्ष्य शिवहर के हर गांव और हर घर तक पहुंचना है ताकि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके।
बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए अंजू कुमारी ने कहा, "मैं खुद एक बेटी हूँ और चाहती हूँ कि ग्रामीण क्षेत्र की हर बेटी पढ़े, आगे बढ़े और अफसर बनकर देश व समाज का नाम रोशन करे।"


रिपोर्टर