पहाड़पुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में सनसनी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 29, 2026
- 77 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नंदकिशोर पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है
जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने विशाल कुमार पर गुरुवार की रात ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विशाल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल और डीआईयू की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने श्यामपुर भटहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिपोर्टर