महंगाई की मार से जनता बेहाल.. राजद नेता नवनीत झा

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर-- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिवहर विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, गैस और खनिजों की कीमतों में उछाल का सीधा असर घरेलू थोक व खुदरा बाजार पर दिख रहा है, लेकिन सरकार इसे काबू करने में नाकाम रही है।नवनीत झा ने आंकड़े रखते हुए बताया कि पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है और डीजल भी शतक लगा चुका है। खाद्य तेलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं - सरसों तेल 180 रुपये लीटर और रिफाइंड 160 रुपये लीटर बिक रहा है। घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का मासिक बजट बिगाड़ दिया है।उन्होंने कहा कि साबुन, डिटर्जेंट, चायपत्ती, चीनी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से जनता त्रस्त है। मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोना, चांदी और प्लैटिनम जैसी कीमती धातुओं के दाम भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय तनाव और उर्वरक आपूर्ति में रुकावट के चलते आने वाले समय में खाद्यान्न और परिवहन लागत और बढ़ने की आशंका है।राजद नेता ने आरोप लगाया कि सरकारी आंकड़ों में महंगाई नियंत्रित दिखाई जाती है, जबकि जमीन पर हालात इसके उलट हैं। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सब्जियों और जरूरी सामानों की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट