बेलांव थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला, वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- जिले के बेलांव थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने बेलांव थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चार-पांच लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खरेंदा गांव निवासी चन्दन कुमार गुप्ता ने बेलांव थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह बेलांव पुल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में रामाश्रय सिंह, इन्द्रजीत सिंह और मीनू कुमार समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे उसके सिर, होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर अतिक्रमण को लेकर विवाद होने की बात भी कही है। पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में बेलांव थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट