हाईवा की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम बालक की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

दहला मोड़ के समीप हादसा, आक्रोशित परिजनों सहित क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों किया अवरूद्ध 

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर):-- दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहला मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर शुक्रवार की दोपहर एक हाईवे की चपेट लेने से 7 वर्षीय मासूम की कुचलकर दबने से दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अनुमंडल डीएसपी व थानाध्यक्ष गिरीश कुमार अपने पुलिस बल टीम के साथ आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर जाम को खाली कराया। करीब 1 घंटे के बाद डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम छूटा एवं परिचालन शुरू किया गया। मृतक किशोर की पहचान डहला गांव निवासी विंध्याचल चौधरी का पुत्र ऋतिक कुमार उम्र 7 वर्ष के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर किशोर NH 19 को पार कर रहा था। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार हाईवा ने किशोर को कुचल दिया। इस हादसे में मौके पर ही किशोर ऋतिक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने हाईवा को जप्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डाला दुर्गावती के समीप एनएच 19 पर सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हुई है। घटना के बाद हाईवे को जाप कर लिया गया है वहीं चालक को कृषक कर लिया गया है पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं ट्रक और चालक के विरुद्ध पुलिस आगे की कानून कारवाई कर रही है। इधर हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट