जहांगीरपुर पंचायत के पहाड़पुर गांव हुए हत्या का हुआ खुलासा पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 29, 2026
- 22 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- डुमरी कटसरी- श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 28 मई 2026 को मिली सूचना के अनुसार, पहाड़पुर निवासी विशाल कुमार को अज्ञात लोगों द्वारा चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल की ओर रुख किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से जख्मी विशाल कुमार को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के भाई रंजय कुमार के बयान पर श्यामपुर भटहा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए धारा 126(2), 118(1) और 103(1) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
मामले के जल्द खुलासे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए शिवहर पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्यामपुर भटहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार, डीआईयू और अन्य सहयोगी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया।
टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन छानबीन की, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार, पिता नंदन पासवान (निवासी- पहाड़पुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है।


रिपोर्टर