सीमावर्ती गांव में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर

बिहार-- पश्चिमी चंपारण जिला, नरकटियागंज, इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली एसएसबी 44वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व एवं समर्पण के साथ सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन कर रही है।

44वीं वाहिनी के कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी के निर्देश पर “जी” समवाय नगरदेही अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी भंगहा द्वारा वाइब्रेंट विलेज भंगहा बाजार में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेतिया से आए पशु चिकित्सक सहायक कमांडेंट विनीत कुमार ने सीमावर्ती गांवों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाइयों का वितरण किया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के खानपान एवं रखरखाव में आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी गई, ताकि पशु स्वस्थ रह सकें।

कार्यक्रम में समवाय प्रभारी निरीक्षक/सामान्य जयप्रकाश, उप निरीक्षक/सामान्य ऋषभ सिंह तथा मुख्य आरक्षी/वेटी योगेंद्र कुमार उपस्थित रहे। एसएसबी नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 291 पशुओं एवं 39 पशु स्वामियों की निःशुल्क जांच की गई। शिविर से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट