धनराज शर्मा के प्रदेश महामंत्री बनने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 29, 2026
- 188 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- भाजपा के जिला पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता धनराज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री शर्मा कुशल संगठनकर्ता, कर्मठ कार्यकर्ता एवं अनुभवी नेतृत्वकर्ता हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योग्य एवं जमीनी नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि धनराज शर्मा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव, राणा रंजीत सिंह, हीरा यादव, दीपक पाण्डेय, कुमार सत्यशील, कमल सिन्हा, राजीव सिन्हा, कमल बारीक, बबलू गुप्ता, महेश यादव, दीपक चंद्रवंशी, सुनील रविदास एवं बम्बईया सहित अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्टर