खुद बचें, दूसरों को बचाएं’ तंबाकू के खिलाफ 159 बटालियन सीआरपीएफ का संकल्प,विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- May 31, 2026
- 9 views
छत्तीसगढ़-- सुकमा जिले अंतर्गत चिकपाल 159 बटालियन सीआरपीएफ मुख्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट कुमार मयंक, द्वितीय कमान अधिकारी मनीष कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट तुलसीदास एवं डॉ. पी. अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमांडेंट कुमार मयंक ने तंबाकू एवं उससे बने विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक जानलेवा रोगों का प्रमुख कारण है। स्वस्थ जीवन एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए तंबाकू से दूरी बनाना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जवानों को तंबाकू सेवन न करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने तंबाकू मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर