बरसठी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई।

पुलिस के अनुसार, मा० न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, जौनपुर द्वारा निर्गत मुकदमा संख्या 295/2025, सेवी देवी बनाम राजू गौतम से संबंधित वारंट के अनुपालन में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रिजवान अली एवं आरक्षी चालक संदीप कुमार गौड़ की टीम ने ग्राम जरौटा में दबिश देकर धारा 115(2), 352, 351(3), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त राजू गौतम पुत्र बाबूराम (उम्र लगभग 34 वर्ष) तथा बाबूराम पुत्र झिंगई उर्फ वंशराज (उम्र लगभग 65 वर्ष) निवासी ग्राम जरौटा, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उनका चालान माननीय न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट