एक पेड़ माँ के नाम'--डुमरी कटसरी में बीडीओ अरुण कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट

शिवहर----  पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान के संदेश के साथ डुमरी कटसरी प्रखंड में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय परिसर सहित अन्य चिन्हित जगहों पर पौधे लगाए गए। इस दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा रोपकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

बीडीओ अरुण कुमार ने कहा कि माँ जीवनदायिनी है और पेड़ भी हमें जीवन देते हैं। अपनी माँ के नाम एक पेड़ लगाकर हम न सिर्फ उनका सम्मान कर रहे हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण भी सुनिश्चित कर रहे हैं।

उन्होंने सभी प्रखंड कर्मियों और आम जनता से अपील की कि वे अपने घर-आंगन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। कार्यक्रम में प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट