भगवानपुर पुलिस ने 24 लीटर देसी शराब, बाइक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 24 लीटर देसी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि राधाखाण्ड-कृष्णापुर मोड़ पर वाहन जांच एवं विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्ना बिंद, उम्र 26 वर्ष, पिता रवि बिंद, ग्राम कृष्णापुरी तथा बड़े लाल पासवान, उम्र 32 वर्ष, पिता स्वर्गीय सकलदीप पासवान, ग्राम राधाखाण्ड, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 24 लीटर देसी शराब बरामद की गई। बरामद शराब एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भभुआ भेजा जा रहा है। भगवानपुर पुलिस द्वारा शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट