तलेन में आईं कीर्तन मंडलियों ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति


तलेन । नगर तलेन के यादव मोहल्ले में श्री बंजरग कीर्तन  मंडली मंडलोईपुरा के तत्वावधान में शुक्रवार रात्रि को झंडा कीर्तन मंडली बुलाने का कार्यक्रम श्री राधाकृष्ण मंदिर यादव धर्मशाला प्रांगण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के आसपास  सहित  दूरदराज के  गांवों, आसारेटा ,आबाडा , गुज़ारी, कांसरोद ,   गिंदोली ,लाहरखेडा , बनी , अब्दापुर , जबरदी, सुखा बमोरा,नाहली  धुआं खेड़ी,बरूखेडी ,आमलवती , बावड़ी खेड़ा सहित   64 गांवों की कीर्तन मंडलियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई तथा  कार्यक्रम में  मनमोहक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

मधुर भजनों पर भजन प्रेमी जमकर नाचे। वही कार्यक्रम में आने वाली सभी कीर्तन मंडलियों को श्रीफल व भेंट देकर सम्मानित किया गया । भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।


वही कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण यादव ने किया।इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं पुरुषों , बच्चों ने सुमधुर भजनों का आनंद लिया व भंडारे  में भोजन प्रसादी ग्रहण की ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट