महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ , पेयजल, आवास व सड़क समस्याओं का लिया जायजा


संवाददाता पारस नाथ दुबे



डेहरी रोहतास।ग्राम पंचायत बलीगांव के जंगल टोला स्थित महादलित बस्ती में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी अकोढ़ीगोला, डॉ. रवि रंजन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, सड़क, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। महादलित बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के गांव पहुंचकर समस्याओं को सुनने और समाधान के प्रति सकारात्मक पहल की सराहना की। यह दौरा क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट