100 ग्राम हेरोइन संग 3 तस्कर गिरफ्तार, कुख्यात तस्कर गोरख मल्लाह भी पुलिस की गिरफ्त में,

 UP नंबर अपाचे बाइक पर ले जा रहे थे मादक पदार्थ 3.9 हजार नकद, मोबाइल जब्त

NDPS एक्ट में केस दर्ज मोहनियां का सप्लायर सोनू अंसारी फरार

संवाददाता रूपेश कुमार दूबे की रिपोर्ट 

कैमूर--- जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 100.94 ग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से UP नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल UP67AP-0147, 3.9 हजार रुपये नकद और मोबाइल बरामद किया गया है।

मोहनियां डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 1:02 बजे कुदरा थाना के पु०नि० मो० इरफान राजा को सूचना मिली कि रामपुर-विश्रामपुर होते हुए 3 लोग हेरोइन लेकर कुदरा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां के निर्देश पर स्थानीय दंडाधिकारी के समन्वय में विशेष टीम गठित की गई। NH-19 से 200 मीटर दक्षिण विश्रामपुर-रामपुर ग्रामीण सड़क पर वाहन जांच शुरू की गई।


दोपहर करीब 2:10 बजे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तीनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। NDPS एक्ट की धारा 50 के तहत नोटिस देने के बाद दंडाधिकारी की उपस्थिति और वीडियोग्राफी में तलाशी ली गई। तलाशी में बदन कुमार के पास से 50.50 ग्राम और गोरख कुमार के पास से 50.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कुल 100.94 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *बदन कुमार, पिता स्व. सौमास पासवान, 29 वर्ष, साकिन जमुनीपुर*, *गोरख कुमार उर्फ गोरख मल्लाह, पिता राजेन्द्र चौधरी, 25 वर्ष, साकिन कझारघाट* और *चंदन कुमार, पिता बहादुर चौधरी, 19 वर्ष, साकिन कझारघाट*, सभी थाना कुदरा, जिला कैमूर के रूप में हुई है।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह हेरोइन मोहनियां निवासी सोनू अंसारी से 1 लाख रुपये में खरीदकर बेचने के उद्देश्य से ला रहे थे। पुलिस ने फरार सप्लायर सोनू अंसारी और मोटरसाइकिल मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


*कुख्यात का आपराधिक इतिहास:* गिरफ्तार गोरख कुमार उर्फ गोरख मल्लाह कुदरा का कुख्यात अपराधी है। उस पर कुदरा थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, SC-ST एक्ट और NDPS एक्ट सहित 5 कांड दर्ज हैं। वह पूर्व में NDPS कांड संख्या 332/25 में भी आरोपित रह चुका है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(c)/21(b)/22/29 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। बरामद हेरोइन, मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल को जब्त कर लिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट