किसानों को समय पर पानी मिले, पम्प कैनालों की सफाई और गाद हटाने के हेतु स्थानीय विधायक सतीश यादव ने दिए निर्देश :
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 08, 2026
- 12 views
कैमूर-- रामगढ़ क्षेत्र के किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय विधायक सतीश यादव पिंटू ने आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ विश्वकर्मा पम्प कैनाल, तियरा पम्प कैनाल एवं जैतपुरा पम्प कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहरों की साफ-सफाई कार्य की प्रगति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तीनों पम्प कैनाल पूरी तरह चालू अवस्था में हैं तथा जैतपुरा पम्प सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। वहीं विश्वकर्मा एवं तियरा पम्प कैनाल के चैनल के पास नदी में भारी मात्रा में बालू, गाद और मिट्टी जमा हो गई है, जिससे जल प्रवाह प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही नहरों की सफाई का कार्य भी अभी अधूरा पाया गया।
विधायक सतीश यादव पिंटू ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विश्वकर्मा और तियरा पम्प कैनाल के चैनल के पास जमा बालू, गाद और मिट्टी को तत्काल हटाने के लिए कल से ही कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने नहरों की सफाई का कार्य भी युद्धस्तर पर पूरा कराने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उन्हें समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सिंचाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सिंचाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी।


रिपोर्टर