दरवाजे पर खड़ी नई बाइक चुरा ले गए चोर पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 10, 2026
- 2 views
कैमूर--थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती गांव से रविवार की रात्रि में दरवाजे पर खड़ी नई बाइक को चोर चुरा ले गए। इसके बाद सोमवार को बाइक का चारों तरफ खोजबीन किया गया लेकिन कहीं कोई जानकारी जब नहीं मिली तो इस संबंध में पीड़ित के द्वारा मंगलवार को दुर्गावती थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती गांव निवासी पीड़ित मनीष कुमार ने बताया की नई बाइक खरीद कर लाया था जिसे रविवार की रात अपने घर के पास खड़ा करके रात में सो गए सोमवार की सुबह देखा तो बाइक नहीं थी इसके बाद काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं बाइक का पता नहीं चला इसके बाद मंगलवार को दुर्गावती थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया ।


रिपोर्टर