नवपदस्थ अधिकारियों से मिली ईसीआरकेयू की टीम समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 12, 2026
- 8 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) डीडीयू मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के नवपदस्थापित अधिकारियों अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार, मंडल कार्मिक अधिकारी प्रकाश सिंह तथा वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता मनोज कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।
मुलाकात के दौरान कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने रेल अनुमंडल अस्पताल गया में दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल रीइंबर्समेंट, कर्मचारियों के रेफरल, एचआरए, एमएसीपी एवं पदोन्नति संबंधी मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शाखा सचिव मुकेश सिंह, अजय कुमार, कृष्णनंदन सहाय, सुल्तान अहमद, आईबी मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, अमरनाथ सिंह यादव, यू.सी. मौर्या एवं रमेश कुमार यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर