इटवा गांव में एक छात्रा का शव मिलने से मचा हड़कंप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 12, 2026
- 18 views
रोहतास ।जिले के दावथ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में गुरुवार की देर शाम एक छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव गांव के बाहर स्थित आहर में मिला। मृतका की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। वह मैट्रिक परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से पास हुई थी। परिजनों के अनुसार वह बुधवार सुबह ट्यूशन पढ़ने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए.परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार देर शाम गांव के बाहर आहर में एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची मां और भाई ने शव की पहचान की। मृतका के भाई ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी और बिक्रमगंज एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया।


रिपोर्टर