लूट के दौरान ई-रिक्शा चालक को मारी गोली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 12, 2026
- 10 views
रोहतास। ई-रिक्शा लूट के दौरान लूटेरों ने चालक को मारी गोली। गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बाहर। बीते गुरुवार की देर रात दो अज्ञात अपराधियों ने सासाराम से नोखा थानाक्षेत्र के जयनगरा गाँव जाने के लिए एक ई-रिक्शा भाड़े पर लिया। गाँव से पहले ही सुनसान स्थान देखकर अपराधियों द्वारा ई-रिक्शा छीना जाने लगा,जिसका विरोध चालक ने किया। विरोध होते देख बादमाशों ने उस पर गोली चला दी। शोरगुल की आवाज पर पहुँचे आसपास गाँव के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने खून से लथपथ चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,नोखा पहुँचाया,जहाँ से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया। चालक का नाम गौतम कुमार है,जो संझोली थाना के अमेठी गाँव का निवासी है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्टर