लाखन टोला जीतौरा में सात दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ शुभारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 12, 2026
- 13 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर।स्थानीय पीरों प्रखंड में जितौरा पंचायत के लाखन टोला गांव में आयोजित सात दिवसीय मां काली शतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार को भव्य जल यात्रा सह शोभायात्रा किया गया सुबह से गांव के साथ-साथ आसपास के लोग में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। यज्ञ स्थल से निकली जल यात्रा गाजे बाजे ढोल- नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच होते हुए बहरी महादेव शिव मंदिर के परागण में पहुंची वहां विद्ववान पंडित यज्ञचार सूरज बाबा पंडित वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा -अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर पोखरा से कलश में पवित्र जल भर कर इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुन कतारवध होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचे इस दौरान युवा श्रद्धालु अपने हाथों में धर्म ध्वज लिए जय श्री राम और जय हनुमान ,मां काली का उद्घोष करते चल रहे थे वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को भक्ति में बना दिया। इस धार्मिक आयोजन से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना हुआ है
आयोजन समिति ने जागरण क्लब मुकेश यादव से बताया कि सप्ताह भर चलने वाला सत्यचंडी महायज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंग ,प्रवचन, भागवत कथा रात में रामकथा का आयोजन होगा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है उन्होंने बताया कि 17 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा उसके अगले दिन बृहस्पतिवार को पूर्णहूति और भंडारा का आयोजन किया गया है श्री संत ने बताया महायज्ञ से क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है साथ ही समाज में धर्म संस्कार और आपसी सदभाव का संदेश प्रसारित होता है।


रिपोर्टर