सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारी की मौत


रोहतास।बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन थाना प्रभारी और एक चालक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों थाना प्रभारी मधेपुरा जिले में आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर पटना से वापस लौट रहे थे।

हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पास देर रात हुआ, जब पुलिस अधिकारियों की कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की परखच्चे उड़ गए।मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान रतवारा थानाध्यक्ष सज्जन कुमार, बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार, अरार थानाध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट