विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शिवहर में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट 

शिवहर---- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवहर के मार्गदर्शन में विशेष किशोर पुलिस इकाई, शिवहर एवं कवच परियोजना अदिथी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण ईकाई शिवहर,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्तरुप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई l

कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल शोषण की रोकथाम से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने बाल श्रम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकार सुनिश्चित करने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

इस अवसर पर बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं मोहन कुमार सचिव सवेरा स्वयंसेवी संगठन और रोहित सिंह,अदिथी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध संघर्ष केवल कानून लागू करने का विषय नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य के निर्माण का दायित्व भी है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं हितधारकों ने बाल श्रम मुक्त शिवहर के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया तथा समाज के सभी वर्गों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल अधिकार कार्यकर्ता मनीष कुमार एवं मुकुंद कुमार ने कहा कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि कोई भी बच्चा मजदूरी के लिए मजबूर न हो। बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक बचपन उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है, और इसके लिए सभी हितधारकों का समन्वित प्रयास आवश्यक है।" — रोहित सिंह , कार्यक्रम प्रबंधक, अदिथि संस्था।मंच का संचालन मोहन कुमार के द्वारा किया गया l

कार्यक्रम में अदिथी संस्था की प्रतिनिधि कोमल कुमारी , शिवम कुमार, रामायण कुमार अमित कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट