बांक गांव में मारपीट कांड का आरोपी गिरफ्तार


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांक में हुई मारपीट की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या 223/26, दिनांक 11.06.2026 दर्ज किया गया है। उक्त कांड में धारा 126(2)/115(2)/109/352/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त विकास पासवान (उम्र 30 वर्ष), पिता- जामराज पासवान, ग्राम- बांक, थाना- अकोढ़ीगोला, जिला- रोहतास को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट