RTI से खुलासा तिलौथू विद्यालय में कभी पदस्थापित नहीं रहे गणित शिक्षक विपिन कुमार, दावा निकला फर्जी


संवाददाता पारसनाथ दुबे। 


डेहरी रोहतास।सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू ने विपिन कुमार सिंह के पदस्थापन संबंधी दावे को पूरी तरह असत्य करार दिया है।



आवेदक संजय कुमार सिंह, निवासी सासाराम, ने सूचना मांगी थी कि विपिन कुमार सिंह, पिता बबन सिंह, क्या वर्ष 2010 से अब तक विद्यालय में गणित शिक्षक के रूप में पदस्थापित रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख था कि विपिन कुमार सिंह स्वयं को पूर्व में तिलौथू विद्यालय में पदस्थापित और वर्तमान में जगजीवन राम उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजपुर में कार्यरत बताते हैं।


*विद्यालय का जवाब*

विद्यालय द्वारा जारी पत्रांक-33, दिनांक 11 जून 2026 में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने अभिलेखों की जांच के बाद स्पष्ट किया:

- वर्ष 2010 से लेकर वर्तमान तक विपिन कुमार सिंह नाम के किसी शिक्षक ने विद्यालय में योगदान नहीं दिया है।

- विद्यालय की ओर से उनके नाम कोई प्रमाण-पत्र, सेवा अभिलेख या अन्य आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया है।



प्रभारी प्रधानाध्यापक ने चेताया है कि यदि विपिन कुमार सिंह द्वारा कहीं भी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिलौथू के नाम या दस्तावेजों का उपयोग किया गया है, तो वह पूर्णतः फर्जी एवं जालसाजी का मामला होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।



आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए पत्र की प्रतिलिपि दो अधिकारियों को भेजी गई है:

1. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, राजपुर

2. प्रभारी प्रधानाध्यापक, जगजीवन राम उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजपुर

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट