बिहार के शिक्षा मंत्री के रोहतास आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 13, 2026
- 7 views
रोहतास ।बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश कुमार तिवारी जी का दिनांक 14 जून 2026 को रोहतास जिले में प्रथम आधिकारिक आगमन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और संस्थाओं द्वारा स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
बैंड-बाजे के साथ होगा भव्य अभिनंदन शिक्षा मंत्री के स्वागत की कड़ी में भारत स्काउट और गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र, डालमिया नगर (निकट बी.आर.सी.), डेहरी में कैडेटों द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। शनिवार को केंद्र परिसर में बैंड-बाजे और पारंपरिक धुनों के साथ माननीय मंत्री जी के भव्य अभिनंदन और सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) के लिए कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ अंतिम रिहर्सल किया।
जिला संगठन आयुक्त की देखरेख में तैयारी इस पूरी तैयारी और रिहर्सल का संचालन भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त संजीत कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि शिक्षा मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में उनका यह पहला दौरा है, जिसे लेकर बच्चों और स्काउट-गाइड परिवार में भारी उत्साह है। कैडेट्स अपनी धुनों और अनुशासन से इस स्वागत समारोह को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


रिपोर्टर