एक्सिस बैंक का एटीएम टूटा


रोहतास ।जिले के कोचस नगर पंचायत के बक्सर रोड स्थित बस डिपो के सामने एक्सिस बैंक एटीएम से बीती रात अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काट लाखों रुपए की भीषण लूट की है।

इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर लिया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है, हालांकि बात चित के दौरान थानाअध्यक्ष कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि थाना अध्यक्ष के लापरवाही के चलते आए दिन थाना क्षेत्र में चोरी डकैती हत्या लूट जैसी अन्य घटनाएं हो रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट