कैमूर में दिनदहाड़े 25 लाख की बड़ी लूट, दुकानदार के सिर पर हथियार सटाकर वारदात को दिया अंजाम
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 15, 2026
- 166 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर:--- कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत लाहुरबारी-बहुआरा के पास स्थित खुशबू ज्वेलर्स में रविवार को दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान में घुसे और दुकानदार आशुतोष कुमार के सिर पर हथियार सटाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 40 से 45 हजार रुपये नकद लूट लिए।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। भागने के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग भी की, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी, एसडीपीओ समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक बार फिर इस वारदात ने दिखाया है कि इलाके में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।


रिपोर्टर