मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामपुर पुलिस को मिली सफलता

रामपुर, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

थाना रामपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 121/2026, धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश पटेल पुत्र स्वर्गीय राजपति पटेल निवासी ग्राम पचरूखी देवी प्रसाद, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर को सोमवार को पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से मुकदमे में वांछित चल रहा था। अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक मंजीत कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र तथा महिला आरक्षी क्षमा त्रिपाठी शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट