घर में पांच लाख की चोरी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 15, 2026
- 10 views
रोहतास। जिले के कोचस थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 में रविवार देर रात बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। बताया जाता है कि चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे। पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान चोर घर में घुसकर गोदरेज में रखे करीब चार लाख रुपये के आभूषण और नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर