विधायक नरसिंहगढ़ शर्मा ने किया फील्ड टेस्ट किट का वितरण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 15, 2026
- 159 views
नरसिंहगढ़,राजगढ़ । विकासखंड नरसिंहगढ़ में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों से संवाद किया तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया।
इस अवसर पर विधायक नरसिंहगढ़ श्री शर्मा द्वारा संबंधित विभाग के मैदानी अमले को फील्ड टेस्ट किट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जा सकेगी, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई की गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


रिपोर्टर