प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 16, 2026
- 104 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री मनोज कुमार सिंह का भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं विष्णु चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मनोज कुमार सिंह एक अनुभवी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उन्होंने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा पार्टी के प्रदेश मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व, कार्यशैली और संगठनात्मक क्षमता का ही परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री सिंह लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहते हैं और उनकी समस्याओं तथा सुझावों को गंभीरता से सुनते हैं। वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहे हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि हम श्री मनोज कुमार सिंह का स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से होगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी श्री सिंह के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


रिपोर्टर