सासाराम में तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित , जानिए तारीख और समय
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 17, 2026
- 4 views
रोहतास।मरकाजी मोहर्रम कमेटी, सासाराम द्वारा मोहर्रम जुलूस 2026 में शामिल सभी लाइसेंसधारी अखाड़ों एवं आम लोगों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
शांति समिति एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सभी ताजिया जुलूस निर्धारित समय सीमा के भीतर ही निकाले एवं समाप्त किए जाएंगे। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय का विशेष पालन करना अनिवार्य है।
निर्धारित समय का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ताजिया जुलूसों का निर्धारित समय
▪️ 25 जून 2026 – छोटी चौकी जुलूस
3:00 PM से 9:00 PM तक
▪️ 26 जून 2026 – बड़ी चौकी जुलूस (पहली शिफ्ट)
8:00 AM से 1:00 PM तक
▪️ 26 जून 2026 – बड़ी चौकी जुलूस (दूसरी शिफ्ट)
5:00 PM से 10:00 PM तक
▪️ 27 जून 2026 – पहलाम जुलूस
4:0 प
जहां 26 जून को होने वाले मोहर्रम को लेकर रोहतास जिला प्रशासन अभी से ही अलर्ट पर है। मोहर्रम की जुलूस में किसी भी प्रकार के शस्त्र अस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा। साथ ही सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सएप ग्रुप में किसी भी तरह के अगर आपत्तिजनक मैसेज प्रसारित किए गए तो सीधी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं, मोहर्रम के दिन जुलूस के दौरान पुलिस सादे निवास में गुप्तचर रखेगी और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति एवं परिस्थिति से तुरंत निपटा जाएगा। बता दे की सासाराम इस मामले को लेकर काफी संवेदनशील रहा है। ऐसे में सासाराम के एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी तथा एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने मोहर्रम कमेटी के अलावा विभिन्न खलीफाओं के साथ अलग से बैठक की और मोहर्रम को शांतिपूर्ण तथा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अधीन मनाने की अपील की गई। बता दे की सासाराम के पुराने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी परिस्थिति में जुलूस के दौरान डीजे म्यूजिक का संचालन नहीं होगा। साथ ही जो समय निर्धारित किए गए हैं, उस तय समय सीमा के अंदर ही ताजिया की जुलूस निकालेगी। एसडीएम ने निर्देशित दिया कि बिना लाइसेंस के एक भी ताजिया जुलूस नहीं निकल सकता है। इसके लिए सभी ताजिया के खलीफाओं को पहले से ही निर्देशित कर दिया गया है। बता दे की पीस कमेटी की बैठक में जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही नगर पूजा कमेटी के भी लोग इस दौरान बैठक में शामिल हुए। मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखने पर बल दिया गया।


रिपोर्टर