अकोढ़ीगोला में जन कल्याण शिविर आयोजित, 131 आवेदनों का हुआ निष्पादन


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डिहरी आनसोन रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन लिए गए।


प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन ने बताया कि शिविर में कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सबसे अधिक 48, राजस्व एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित 30, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 22 और पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के 12 आवेदन शामिल हैं।


इसके अलावा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 3, आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70+ के 4, किसान क्रेडिट कार्ड के 3, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4, लखपति दीदी योजना के 2, BOCW के 2 तथा VBG Ram-G, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान/छात्रवृत्ति योजना और मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के 1-1 आवेदन प्राप्त हुए।


BDO डॉ. रवि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिल रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट