नक्सलियों की साज़िश नाकाम,215 बटालियन सीआरपीएफ ने 5 किलो का आईईडी बरामद किया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 20, 2026
- 6 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- 215 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देशन में चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ की "डी" कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के क्रम में गया जिले के लुटूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसिया जंगल से लगभग 5 किलोग्राम वजन का आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया गया।
सुरक्षा बलों को क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों ने जंगल में छिपाकर रखे गए आईईडी का पता लगाया। बरामद विस्फोटक को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से आईईडी लगाया गया था। समय रहते इसकी बरामदगी से नक्सलियों की एक बड़ी साज़िश विफल हो गई। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान जारी है तथा नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


रिपोर्टर