बक्सर में भाजपा ने मनाया ‘काला दिवस’, आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 26, 2026
- 13 views
बक्सर:-- भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई बक्सर द्वारा गुरुवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय अहिरौली में आपातकाल की 51वीं बरसी पर ‘काला दिवस’ मनाते हुए आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अक्षबर दुबे, निखिल श्रीवास्तव, रासबिहारी दुबे, राम बिनोद चौधरी और मुन्ना खरवार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने की। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जब कांग्रेस ने सत्ता के अहंकार में संविधान को ताक पर रखकर देश पर आपातकाल थोप दिया था। उस दौरान लाखों नागरिकों, पत्रकारों और विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल दिया गया था।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल का दौर लोकतंत्र की रक्षा के महत्व को याद दिलाता है। भाजपा नेताओं ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि किस प्रकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया था। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करने वाले सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, सचितानंद भगत, लक्ष्मण शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह, सुखदेव राय, जय प्रकाश राय, पिंकी पाठक, रामाश्रय राम समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन धनंजय त्रिगुण महामंत्री ने किया। सभी ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का सं
कल्प लिया।


रिपोर्टर